महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में बेमौसम बारिश और तेज तूफान से सैकड़ों हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई. कई किसानों की 80 से 90 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है. पहले ही सोयाबीन की फसल खराब हो चुकी थी, ऐसे में अब गेहूं की बर्बादी ने किसानों के सामने परिवार के गुजर–बसर का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today