Advertisement
राज्यसभा में घमासान, मूंग के मुद्दे पर शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह में तीखी बहस

राज्यसभा में घमासान, मूंग के मुद्दे पर शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह में तीखी बहस

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान Digvijaya Singh ने केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan से उनके ही संसदीय क्षेत्र में मूंग की बंपर पैदावार को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि इतनी अधिक पैदावार के बावजूद मूंग को किसी क्लस्टर योजना में शामिल नहीं किया गया. साथ ही आरोप लगाया कि मूंग की सरकारी खरीद देरी से शुरू हुई, जिसका लाभ व्यापारियों को मिला, जबकि किसानों को उचित फायदा नहीं मिल सका. इस पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उस क्षेत्र में मूंग की खेती में बढ़ोतरी उनकी सरकार की सिंचाई योजनाओं की वजह से संभव हुई है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मूंग की खरीद के लिए पारदर्शी व्यवस्था उनकी ही सरकार ने बनाई है, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल सके.

heated debate erupted in Rajya Sabha Shivraj Singh Chouhan and Digvijay Singh moong issue