Advertisement
पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि का कहर! 20 गांवों में हजारों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद

पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि का कहर! 20 गांवों में हजारों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद

इस बार मौसम किसानों के लिए आफत बन गया है. पंजाब में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. मोगा जिले के धर्मकोट क्षेत्र के कई गांव इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि में करीब 15 से 20 गांवों की हजारों एकड़ गेहूं की पकी फसल बर्बाद हो गई थी. किसानों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि कई किसान ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं और एक एकड़ के लिए उन्हें लगभग 80 हजार रुपये तक जमीन मालिक को देना पड़ता है. ऐसे में फसल बर्बाद होने से उन पर आर्थिक संकट और बढ़ गया है. सुनिए इसको लेकर किसानों ने और क्या बताया.

Havoc of Rain and Hailstorm in Punjab Thousands of Acres of Wheat Crop Destroyed Across 20 Villages