Advertisement
नया ट्रैक्टर खरीदें, 3 लाख तक सब्सिडी पाएं: हरियाणा के किसान 15 दिसंबर तक करें अप्लाई

नया ट्रैक्टर खरीदें, 3 लाख तक सब्सिडी पाएं: हरियाणा के किसान 15 दिसंबर तक करें अप्लाई

हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. यह सहायता 45 HP से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर की खरीद पर मिलेगी. योग्य किसान 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक agriharyana.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. योजना के लिए खेती योग्य जमीन, 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पर रजिस्ट्रेशन और अन्य शर्तें पूरी करना जरूरी है. चयनित किसानों को परमिट मिलने के 15 दिनों के भीतर ट्रैक्टर खरीदना होगा और भुगतान ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा.