Advertisement
हमीरपुर मंडी में गुड़ किसानों की कमाई पर संकट, सिर्फ 33 रुपये किलो मिल रहा भाव

हमीरपुर मंडी में गुड़ किसानों की कमाई पर संकट, सिर्फ 33 रुपये किलो मिल रहा भाव

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की राठ मंडी में गुड़ बेचने वाले किसानों को इस समय सिर्फ 33 रुपये प्रति किलो का रेट मिल रहा है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसान पारंपरिक तरीके से सात किलो की पारी में गुड़ तैयार करते हैं और उनका कहना है कि 40 रुपये प्रति किलो का भाव मिलने पर ही उन्हें फायदा हो सकेगा. वर्तमान बाजार भाव ने स्थानीय किसानों की चिंता बढ़ा दी है.