पूर्वांचल के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम वैज्ञानिक आलोक पांडे ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को फसल की कटाई नहीं करनी चाहिए. वहीं, कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने की कोशिश करनी चाहिए. गेहूं की फसल को लेकर किसान काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं. किसान दुर्गा प्रसाद बताते हैं कि उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह से खेत में तैयार है. कटने का इंतजार हो रहा है. मौसम साफ नहीं है. इसलिए वह फसल को नहीं काट रहे हैं. इसके पहले सरसों की फसल को बारिश के चलते नुकसान हुआ है. इसलिए वह यही प्रार्थना कर रहे हैं कि बारिश और ओलावृष्टि ना हो जिससे कि उनके खेत की फसल घर तक पहुंच सके.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today