Advertisement
अफगानिस्तान से सरकार ने मंगाया प्याज, सस्ता होने के बाद नहीं खरीद रहे ग्राहक, देखें Video

अफगानिस्तान से सरकार ने मंगाया प्याज, सस्ता होने के बाद नहीं खरीद रहे ग्राहक, देखें Video

प्याज की बढ़ती हुई कीमतों से राहत दिलाने के लिए सरकार ने अफगानिस्तान से सस्ते प्याज का आयात किया है. दिल्ली के रास्ते उत्तर प्रदेश की दुबग्गा मंडी में भी अफगानिस्तान का प्याज पहुंच चुका है. यह प्याज सुर्ख लाल नहीं बल्कि हल्के कलर का है. वहीं इसका आकार भी काफी बड़ा है. एक प्याज का वजन 250 से 400 ग्राम तक है. वहीं ग्राहकों को अफगानिस्तान से आने वाले सस्ते प्याज नहीं भा रहे हैं.