पश्चिम एशिया और गल्फ के देशों में युद्ध की स्थिति के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन डगमगा गई है. लेकिन भारत के लिए, खासकर डेयरी उद्योग और करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने इस संकट की घड़ी में अमूल को गैस सप्लाई की 'प्रायोरिटी' लिस्ट में रखा है. इसका मतलब है कि युद्ध के बावजूद गल्फ के देशो तक पहुंचने वाले दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की सप्लाई में कोई बाधा नहीं आएगी. इसको लेकर GCMMF के एमडी जयेन महेता ने कहा कि गल्फ के क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति होने के बावजूद, भारत के डेयरी उद्योग और अमूल से जुड़े किसानों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने गैस सप्लाई के लिए अमूल को प्राथमिकता दी है. सरकार ने हमारी जरूरत का करीब 80% हिस्सा आवंटित कर दिया है, जिससे हमारे सभी डेयरी प्लांट्स बिना किसी बाधा के चलते रहेंगे. दूध की पूरी मात्रा और रेगुलर सप्लाई मार्केट में जारी रहेगी.
Good News for Millions of Farmers Govt Announcement for Dairy Industry
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today