Advertisement
गेहूं की पहली सिंचाई के बाद खरपतवार से सावधान, किसान ऐसे करें बचाव

गेहूं की पहली सिंचाई के बाद खरपतवार से सावधान, किसान ऐसे करें बचाव

गेहूं की बुवाई के बाद पहली सिंचाई (पानी) लगते ही खेत में खरपतवार यानी फालतू घास उगने की परेशानी शुरू हो जाती है. किसानों को सलाह है कि इस समय सावधान रहें. खरपतवार की दवा किसी जानकार या एक्सपर्ट से पूछकर ही लें और अच्छी क्वालिटी की दवा ही इस्तेमाल करें. छिड़काव के समय दवा और पानी की मात्रा का सही ध्यान रखें.