गंगा नदी के उफान ने बिहार के तटवर्ती जिलों को एक बार फिर तबाही के मुहाने पर ला खड़ा कर दिया है. भागलपुर और मुंगेर में बाढ़ और कटाव ने हालात बेहद भयावह बना दिए हैं. दर्जनों गांव जलमग्न हैं, लोग जान-माल बचाने के लिए छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं. स्कूलों में पानी भर गया है. तटबंधों पर लगातार बढ़ता दबाव किसी भी बड़े हादसे की चेतावनी दे रहा है. प्रशासन राहत और बचाव के दावे कर रहा है, लेकिन जमीन पर लोग अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं. उन इलाकों के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की छुट्टी कर दी गई है. गोराडीह प्रखंड इलाके के स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर्स ने बताया कि बाढ़ का पानी बढ़ जाने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की छुट्टी कर दी गई है.
Ganga wreaks havoc in Bihar Coastal villages flooded see ground report
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today