बिहार के बगहा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद गंडक नदी का कटाव गंभीर रूप ले चुका है. मधुबनी प्रखंड के धनहा क्षेत्र स्थित रेवहिया गांव में 100 से अधिक घर नदी में समा गए हैं. कटाव की भयावह स्थिति के बीच ग्रामीण अपना घर बचाने की उम्मीद छोड़कर स्वयं ही मकान तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और विस्थापन का खतरा लगातार बढ़ रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today