Advertisement
महाराष्ट्र के अकोला में बाढ़ से फसलें तबाह, किसानों की 300 एकड़ जमीन जलमग्न!

महाराष्ट्र के अकोला में बाढ़ से फसलें तबाह, किसानों की 300 एकड़ जमीन जलमग्न!

महाराष्‍ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान परेशानी में हैं. खासकर इन दिनों मराठवाड़ा में किसान भारी बारिश-बाढ़ से बेहाल हैं. वहीं, अकोला जिले के म्हैसांग गांव के किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. यहां लगभग 50 से 60 किसानों की करीब 300 एकड़ जमीन पिछले एक महीने से पानी में डूबी हुई है. किसानों का आरोप है कि इसी गांव के राजस्व विभाग के मंडल अधिकारी शेख अंसारोद्दीन ने अपनी खेती बचाने के लिए खेत की सीमा पर मिट्टी का बांध खड़ा कर दिया.

Floods in Maharashtra Akola destroyed crops submerging 300 acres of farmers land