Advertisement
फसल कटाई से पहले आई आफत, किसानों ने मांगा मुआवजा और राहत

फसल कटाई से पहले आई आफत, किसानों ने मांगा मुआवजा और राहत

 

यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में कहर बरपा दिया है. यमुना तट से लगते गांवों में जलस्तर इतना बढ़ गया कि खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं. करनाल और आसपास के करीब 12 से 13 गांवों के खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है .किसानों का कहना है कि फसलें लगभग पक चुकी थीं और कटाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक आए इस जलभराव ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. किसानों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द राहत और मुआवजे की व्यवस्था करे, ताकि उनकी बर्बाद होती फसलों का कुछ तो मोल मिल सके.

flood before harvesting crops farmers demanded compensation and relief