पूरी दुनिया में इस वक्त राजधानी दिल्ली में होने वाले जी 20 समिट (G20 Summit) की चर्चा है. यहां दुनिया के दिग्गज नेता अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं. दिल्ली भी इन खास मेहमानों की मेजबानी करने के लिए तैयार है. इस बार जी 20 समिट में कई चीजे खास होने वाली हैं. जैसे विदेशी मेहमानों के लिए मिलेट्स लंच और किसानों का जी 20 में हिस्सा लेना. जी 20 के इस मंच से दुनिया देखेगी भारत की इन महिला किसानों की ताकत और हार न मानने वाला जज्बा
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today