Advertisement
आग लगने से गेहूं की 7 बीघा फसल जलकर हुई खाक, सुनिए ग्रामीण ने क्या बताया

आग लगने से गेहूं की 7 बीघा फसल जलकर हुई खाक, सुनिए ग्रामीण ने क्या बताया

महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां एक किसान की सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई. किसान नारायण दास, जो गुड्डू साहू की जमीन पर खेती कर रहे थे, उनकी कटी हुई गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, और किसान को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

Fire Destroys 7 Bighas of Wheat Crop Hear What Villager Had to Say