Advertisement
ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 40 बीघा फसल जलकर हुई राख

ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 40 बीघा फसल जलकर हुई राख

 

इन दिनों देश के कई राज्यों से खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है.  ऐसा ही एक ताजा मामला फिर सामने है बिहार से. बिहार के बेगूसराय में किसान की करीब 30 से 40 बीघा गेहूं के खेत में ट्रांसफार्मर से निकली एक चिंगारी से आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान चाहकर भी उसके पास नहीं जा सके.आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था .दूर-दूर तक सिर्फ जलती फसल और धुएं का गुबार नजर आ रहा था.

Fire Caused by Short Circuit in Transformer 40 Bighas of Crops Reduced to Ashes