यूपी के गाजीपुर में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से हुई फसलों की बर्बादी से किसान उबर भी नहीं पाए थे। यहां आग ने कई बीघे फसल को राख में तब्दील हो गई। मामला नंदगंज थाना क्षेत्र का है। जहां शार्ट सर्किट से लगी आग ने कई बीघे खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर नष्ट कर दिया। सौरम गांव के बच्चु की मड़ई के पास गेहूं के खेत में हाईटेंशन तार से शॉर्ट सर्किट के कारण खेत मे भीषण आग लग गयी। बताया जा रहा है कि आग से 20 बीघे से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। देखें वीडियो
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today