उत्तर प्रदेश में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बढ़ चढ़कर मनाया गया. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) केशव प्रसाद मौर्य के दिशा निर्देश के बाद प्रदेश के सभी 12044 अमृत सरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मनाया गया. सरोवर के आसपास के क्षेत्र को ग्रामीण पर्यटन के हब के रूप में विकसित करने का प्रयास है. वही आज पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान और मनरेगा मजदूरों (MGNREGA workers) ने अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) पर योग करके निरोग रहने का संदेश दिया है. इस मौके पर सेल्फी विद योगा (selfie with yoga) को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूह और प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने छात्रों के साथ योग में हिस्सा लिया.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today