कुछ ही दिनों में अब रबी फसल की बुवाई शुरू होने को है, लेकिन इससे पहले किसानों में अचानक खाद के लिए होड़ मच गई है. ऐसे में खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खाद लेने के लिए हजारों की संख्या में किसान (महिला और पुरूष) सुबह से ही क्रय विक्रय सहकारी समिति के गेट पर लाइन में लग जाते हैं. सुबह से पूरे दिन दोपहर तक लाइन में खड़े होकर इंतजार करने के बाबजूद भी बगैर खाद के निराश लौटना पड़ता है.
Farmers worried about fertilizer shortages waiting morning but getting no relief
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today