Advertisement
India-US डील के विरोध में किसान संगठन और विपक्षी सांसदों ने किया बड़ा ऐलान

India-US डील के विरोध में किसान संगठन और विपक्षी सांसदों ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने मंगलवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में किसान संवाद आयोजित कर प्रस्तावित भारत–अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA), सीड बिल और बिजली संशोधन बिल का कड़ा विरोध किया. कार्यक्रम में कई विपक्षी सांसद भी शामिल हुए. बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि दशकों बाद सीड बिल को फिर से संसद में लाया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि भारत–अमेरिका समझौता किसानों और आदिवासी समुदायों को बर्बाद कर देगा.