राजस्थान के बाड़मेर जिले के काउखेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत की जमीन फट गई और उसमें से काला गाढ़ा तरल पदार्थ निकलने लगा. यह तरल पदार्थ क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल बताया जा रहा है, जो पिछले कई घंटों से लगातार बाहर आ रहा है.ग्रामीणों का आरोप है कि पास की केयर्न-वेदांता की ऑयल फील्ड गतिविधियों के कारण यह रिसाव हुआ है. लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल के पानी में तेल मिल रहा है और कुछ जगहों पर ज्वलनशील गैस भी निकल रही है.
Farmers troubled by crude oil leak in Barmer know how field turned into an oil well
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today