Alcohol on Plants: कम तापमान होने से फसलों के खराब होने की संभावना होती है. यूपी में ठंड का कहर देखते हुए अब किसान आलू, सरसों और गेहूं की फसल को लेकर परेशान हैं. इस चिंता को दूर करने के लिए किसानों ने हैरान कर देने वाली एक तरकीब निकाली है. दरअसल इटावा में कुछ किसान अपने आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के लिए देसी शराब का छिड़काव करते हुए नजर आए. किसान अपनी आलू की फसल में देसी दारू की बोतल को पानी में मिलाकर खेत में छिड़काव कर रहे हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today