Advertisement
सड़क पर किसानों ने बहाया कई लीटर दूध, देखें वीडियो

सड़क पर किसानों ने बहाया कई लीटर दूध, देखें वीडियो

अमृतसर में भारतीय किसान एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में किसानों ने नकली खोया, सिंथेटिक पनीर और मिलावटी डेयरी उत्पादों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों ने सड़कों पर दूध बहाकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और आरोप लगाया कि नकली डेयरी उत्पादों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. किसानों का कहना है कि इससे लोगों की सेहत के साथ-साथ पशुपालकों और दूध उत्पादकों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है. किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 10 जून से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा. 

Farmers spilled several liters of milk on road