शंभू बॉर्डर पर किसानों का जत्था हरियाणा में घुसने की कोशिश में लगा है. किसान गैस मास्क, जेसीबी, बुलडोजर के साथ लैस हैं और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. पंजाब के हजारों किसान आज दिल्ली कूच का ऐलान पहले ही कर चुके हैं. इससे पहले सरकार और किसान संगठनों के बीच चार दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है. किसान एमएसपी गारंटी से कुछ भी कम नहीं चाहते हैं, जबकि सरकार ने पांच फसलों की पांच साल की खरीद का फॉर्मूला दिया था जिसे किसानों ने नकार दिया है. इसी के साथ किसानों ने मंगलवार से दिल्ली कूच का ऐलान किया है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today