Onion Farmers Protest: केंद्र सरकार ने मार्च 2024 तक प्याज एक्सपोर्ट पर बैन (Onion Export Ban) लगाया है. इस वजह से देशभर में प्याज के दाम गिर गए. ऐसे में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में किसान विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं.. किसानों की सिर्फ एक ही मांग है कि केंद्र सरकार प्याज निर्यात पर लगी रोक हटाए, ताकि उनको अपनी फसल का सही दाम मिल सके और वो नुकसान से बच जाएं. प्याज के निर्यात पर बैन लगने से पहले किसानों को प्रति क्विंटल करीब 4500 रुपये मिल रहे थे. मगर, अब करीब आधी कीमत ही मिल रही है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today