Advertisement
Farmer Protest: अमृतसर में किसानों का धरना, परविंदर झोटा को इंसाफ की मांग तेज

Farmer Protest: अमृतसर में किसानों का धरना, परविंदर झोटा को इंसाफ की मांग तेज

पंजाब में नशे के मुद्दे और सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. अमृतसर में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के आवास के बाहर धरना देकर किसानों ने विरोध पत्र सौंपा. इस दौरान किसान नेताओं ने राज्य में बढ़ते नशे, कानून-व्यवस्था और अमित शाह के दौरे को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए.