भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. किसान संगठनों का कहना है कि यह समझौता छोटे किसानों, डेयरी कारोबार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता है. किसानों ने मांगें नहीं माने जाने पर 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today