देश के कई राज्यों में धान की खरीदी शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही बिहार में एक नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी. इसमें उत्तर बिहार में एक नवंबर से और दक्षिण बिहार में 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू हो जाएगी. लेकिन सरकार के द्वारा निर्धारित दामों से किसान कितने खुश हैं, इसको लेकर राज्य के विभिन्न जिलों के किसानों से बात की गई. सूबे के दक्षिण बिहार में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. इसमें कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today