फसलों का सही दाम ना मिलना किसानों की मुश्किलों को दोगुना कर देता है. ऐसे में कई बार ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आती हैं जब किसान अपनी ही मेहनत से उगाई गई फसल को सड़कों पर फेंकने पर मजबूर हो जाते हैं. ऐसा ही एक नया मामला पंजाब के मानसा से सामने आया है. जहां किसानों ने कई टन शिमला मिर्च को सड़कों पर फेंक दिया. पंजाब में किसान फसल का उचित दाम नहीं मिलने से परेशान हैं. शिमला मिर्च के किसानों को अपनी फसल पर एक से डेढ़ रुपये किलो दाम मिल रहा है। ऐसे में किसान ये कदम उठाने को मजबूर हुए. किसानों ने अपनी आपबीती में जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने शिमला मिर्च की खेती CM भगवंत मान के कहने पर शुरू की थी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today