Advertisement
नांदेड़ के किसानों को मिलेगा मुआवजा! PMFBY से आएंगे इतने करोड़ रुपये

नांदेड़ के किसानों को मिलेगा मुआवजा! PMFBY से आएंगे इतने करोड़ रुपये

महाराष्ट्र के नांदेड़ से किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. दरअसल, PM फसल बीमा योजना के तहत नांदेड़ जिले में पहले चरण में ही 813.93 करोड़ रुपये के मुआवजे को मंजूरी दे दी गई है, जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा है.और खास बात ये है कि बाकी दावों के निपटारे के बाद ये रकम 900 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंच सकती है. बतादें कि जिले के 4 लाख 34 हजार से ज्यादा किसान इस योजना से जुड़े हैं, जबकि 8 लाख 29 हजार से ज्यादा बीमा आवेदन दर्ज किए गए हैं

Farmers in Nanded to Receive Compensation Crores of Rupees to Arrive via PMFBY