करनाल में कल भारतीय किसान यूनियन की तरफ से सांकेतिक भूख हड़ताल की गई , ये भूख हड़ताल धान की खरीद शुरू ना होने के चलते की गई. किसानों ने कहा कि सड़कों पर हमें बैठकर इसलिए सांकेतिक भूख हड़ताल करनी पड़ रही है क्योंकि इस बार धान की फसल में काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. खेतों में धान की फसल पककर पूरी तरह से तैयार है पर सरकार ने अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं की है ऐसे में जो किसान मंडी में धान की फसल लेकर जा रहे हैं उन्हें धान पर MSp नहीं मिल रहा है, उन्हें प्राइवेट बेचनी पड़ रही है.
Farmers hunger strike in Karnal angry over not start of paddy procurement
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today