Advertisement
उतार प्रदेश के देवरिया में किसानों की निकली लॉटरी, ट्रैक्टर जीतकर चमके खुर्शीद आलम

उतार प्रदेश के देवरिया में किसानों की निकली लॉटरी, ट्रैक्टर जीतकर चमके खुर्शीद आलम

 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना शुरू की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि किसान सरकारी केंद्रों पर अपना धान और गेहूं बेचें. इससे उन्हें सही कीमत मिलेगी और बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी. इस योजना के तहत देवरिया में सरकारी केंद्रों पर गेहूं और धान बेचने वाले 29 किसानों को लॉटरी के माध्यम से चुना गया और उन्हें इनाम दिया गया. बुधवार को मंडी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें भाजपा के सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इन किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया और पुरस्कार दिए.

Farmers Hit Jackpot in Deoria UP Khurshid Alam Shines After Winning Tractor