Advertisement
प्याज निर्यात बैन के 2 हफ्ते बाद किसानों का क्या है हाल, देखें वीडियो

प्याज निर्यात बैन के 2 हफ्ते बाद किसानों का क्या है हाल, देखें वीडियो

सरकार ने 7 दिसंबर को प्याज के निर्यात पर बैन लगाया था, जिसके करीब 2 हफ्ते बाद ही प्याज की थोक कीमतों में 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. वहीं, आने वाले कुछ हफ्तों में खरीफ प्याज की आवक भी तेज हो जाएगी. जिसकी वजह से प्याज की थोक कीमतें और नीचे जा सकती हैं. जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी. ​एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी के बाजार आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल प्याज की औसत थोक कीमत 20-21 रुपये प्रति किलो है, जो निर्यात पर बैन लगने से ठीक पहले 39-40 रुपये प्रति किलो थी.