Advertisement
सरकारी योजनाओं पर किसानों की बंटी राय, ठेके पर खेती करने वालों की कौन सुनेगा?

सरकारी योजनाओं पर किसानों की बंटी राय, ठेके पर खेती करने वालों की कौन सुनेगा?

केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 सालों में किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि मशीनरी पर सब्सिडी समेत कई योजनाएं शामिल हैं. मगर इन योजनाओं का किसानों को कितना फायदा मिल रहा है. इसे लेकर हमने फिरोजपुर जिले के अलग-अलग किसानों से बातचीत की. इस दौरान किसानों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई. फिरोजपुर के गांव खाई के किसानों ने बताया कि उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा. उन्होंने कहा कि वह खुद की जमीन नहीं रखते बल्कि ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं. गुरप्रीत सिंह के अनुसार हर साल भारी बारिश के कारण उनकी फसल खराब हो जाती है, लेकिन उन्हें न तो किसी तरह का मुआवजा मिलता है और न ही किसी स्कीम का लाभ.

Farmers Divided Over Govt Schemes Who Listen to Contract Farmers