Advertisement
देश में Heat Wave का कहर, खुद को इन टिप्स से बचाएं किसान, देखें Video

देश में Heat Wave का कहर, खुद को इन टिप्स से बचाएं किसान, देखें Video

 

पूर्वांचल (Purvanchal) में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है. हीटवेव (Heat Wave) के चलते वाराणसी (Varanasi) और आसपास के जनपद में हाहाकार मचा हुआ है. पूर्वांचल में ही बीते 1 सप्ताह के भीतर 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वाराणसी ,(Varanasi) गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ में जिला अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं. वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर के सिंह ने बताया कि इन दिनों हीटवेव से जुड़े हुए 20 परसेंट मरीज उनके ओपीडी में आ रहे हैं. उनके यहां प्रतिदिन ओपीडी में 2000 मरीज आते हैं लेकिन इन दिनों हीटवेव के चलते संख्या बढ़ चुकी है. वही गर्मी और लू से बचाव के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है. घर से बाहर निकले तो ors को पीकर ही निकलें .