Advertisement
यूरिया न मिलने से फूटा किसानों का गुस्सा, NH 727 पर किया जोरदार प्रदर्शन

यूरिया न मिलने से फूटा किसानों का गुस्सा, NH 727 पर किया जोरदार प्रदर्शन

 

ये तस्वीरे हैं बिहार के बगहा की, जहां खाद की कमी को लेकर किसानों का सब्र अब टूट चुका है. परेशान किसानों ने NH 727 बेतिया-बगहा मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया. किसानों का आरोप है कि बिस्कोमान गोदाम में यूरिया उपलब्ध है, फिर भी उन्हें खाद नहीं दी जा रही. अधिकारी जानबूझकर देरी कर रहे हैं और यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है. वहीं प्रशासन की ओर से अब खाद लेने के लिए आधार कार्ड के साथ जमीन का रसीद भी माँगा जा रहा है. किसानों का कहना है कि अधिकतर किसान बटाई पर खेती करते हैं, और उनके पास जमीन से संबंधित कागजात नहीं हैं.

Farmers anger erupted due to non availability of urea strong protest on NH 727