Advertisement
सही दाम नहीं मिला तो नदी में बहा दी फसल, गायों को भी खिलाया, देखें वीडियो

सही दाम नहीं मिला तो नदी में बहा दी फसल, गायों को भी खिलाया, देखें वीडियो

अमरेली के किसान काफी परेशान हैं. उनकी शिकायत है कि उन्हें फसलों के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं. अमरेली के बागसरा में किसान अपनी नाराजगी में सारी सब्जियां गायों को खिला दीं. मिर्च और करेले की फसल को नदी में फेंक दिया. दरअसल यहां किसान गोभी, करेला, बैंगन और मिर्च की बेहद कम क़ीमतों से तंग आ चुके हैं. उन्हें इन सब्जियों का दाम सिर्फ  4 रुपये किलो मिल रहा है. इसलिए उन्होंने सब्जियों को नदी में बहाकर अपना गुस्सा जाहिर किया.