मुजफ्फरपुर के DM ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग किसान पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गया. किसान श्याम बिहारी सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. DM के बॉडीगार्ड ने तत्परता दिखाते हुए पेट्रोल से भरी बॉटल छीनकर आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया. किसान श्याम बिहारी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे हैं.
farmer reached DM office with a bottle of petrol security personnel saved his life
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today