सरवन सिंह पंधेर ने कहा, पंजाब सरकार दिल्ली हार का गुस्सा किसानों पर निकाल रही है. पंजाब में लोग सरकार की नीतियों से किए वादों और नशे समेत भ्रष्टाचार से तंग हैं ना कि किसानो से. 3 साल में किए हुए काम गिनवा दें भगवंत मान. आज किसानों को सुबह से डिटेन किया जा रहा है. लोकतंत्र में धरने का हक नहीं. किसान नेताओं में आपसी फूट का फायदा उठा रहे हैं CM भगवंत मान. इसपर ना कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग बोले हैं, ना सुखबीर बादल. उनको डर है पुलिस उनके घर ना आ जाए. किसान यूनियन की और से मीटिंग की जाएगी और इसका विरोध किया जाएगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today