14 फरवरी को केंद्र और किसानों के बीच बातचीत हुई. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की अगुवाई में इस बातचीत के दौरान किसानों को 22 फरवरी की तारीख दी गई है. इस तारीख को कृषि मंत्र शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बातचीत होने की उम्मीद है. इसके बाद एक वीडियो और सामने आया जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से उनका अनशन तोड़ने का निवेदन कर रहे हैं. ये वीडियो किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today