Advertisement
खेत में चल रही जांच के बीच किसान ने दी जान, जानें पूरा मामला

खेत में चल रही जांच के बीच किसान ने दी जान, जानें पूरा मामला

 

महाराष्ट्र के संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खेत का पंचनामा करने आए अधिकारियों के सामने ही एक किसान ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना से पूरे गांव में तनाव फैल गया है.  दरअसल, महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसी परिस्थितियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है. कई जिलों में खेत पानी में डूब गए, फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं.