Advertisement
कर्जमाफी की मांग पर पेड़ पर चढ़ा किसान, मंत्रालय के बाहर किया अनोखा प्रदर्शन

कर्जमाफी की मांग पर पेड़ पर चढ़ा किसान, मंत्रालय के बाहर किया अनोखा प्रदर्शन

 

Maharashtra में किसानों की कर्जमाफी को लेकर विरोध अब और तेज होता दिखाई दे रहा है. मुंबई स्थित मंत्रालय के बाहर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक किसान पेड़ पर चढ़ गया और वहां से पटाखे फोड़कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. किसान की मांग थी कि राज्य सरकार सभी किसानों के लिए बिना किसी शर्त के पूर्ण कर्जमाफी लागू करे. प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जबकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. करीब डेढ़ घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किसान को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

Farmer climbs tree demanding loan waiver stages unique protest outside ministry