महाराष्ट्र के जालना जिले में नकली तूर बीज के कारण एक किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. ये मामला अंबड तहसील के कर्जत गांव का है. किसान राधाकिसन पंढरीनाथ डोंगरे ने ‘मुन्नी’ किस्म का तूर बीज खरीदा था, लेकिन यह बीज कथित रूप से बोगस निकलने से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई. किसान डोंगरे ने बताया कि उन्होंने खेती के लिए महंगे बीज, खाद, कीटनाशक दवाइयां, जुताई, बुवाई और फवारनी पर करीब पांच से छह लाख रुपये खर्च किए थे. किसान ने समय पर सिंचाई और देखभाल भी की. बावजूद इसके फसल में अपेक्षित बढ़वार नहीं हुई और उत्पादन लगभग न के बराबर रहा, इससे उन्हें भारी आर्थिक झटका लगा है. इस मामले में किसान ने 12 जनवरी को कृषि विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद 16 जनवरी को कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेत पर जाकर फसल की जांच की और पंचनामा तैयार किया. इस दौरान संबंधित बीज कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद थे.
Fake tur seeds cost farmers lakhs of rupees seed company committed this fraud
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today