Madhya Pradesh के Gwalior में मिलावटखोरों का एक और खतरनाक खेल सामने आया है. यहां सीमेंट और केमिकल से नकली जीरा (Fake Cummin) बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा (Raid) मारा है. पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से 46 बोरियां नकली जीरा जब्त कर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में, सौंफ के बीजों पर सीमेंट और केमिकल लगाकर उन्हें जीरा बनाकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today