Lucknow में आयोजित क्षेत्रीय Krishi Sammelan (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि हम 10 से 12 घंटे खेतों में किसानों को बिजली उपलब्ध भी करवा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले जहां किसान साल में एक फसल लेते थे, वहीं अब सिंचाई और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण तीन-तीन फसलें ले रहे हैं. कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, हरदोई और एटा जैसे जनपदों का दौरा करने के बाद सीएम योगी ने साझा किया कि किसान मक्का की खेती से प्रति एकड़ एक लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं. इसके साथ ही सीएम ने राज्य में कृषि उत्पादन के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में 425 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 211 लाख मीट्रिक टन चावल और 245 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हो रहा है.
Every farmer involved in wheat rice and potato production know what CM Yogi say
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today