Advertisement
कैसा है El Nino और IOD का हाल, अगले 10-15 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें वीडियो

कैसा है El Nino और IOD का हाल, अगले 10-15 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें वीडियो

 

भूमध्य सागर से पश्चिमी विक्षोभ के रूप में हवा उत्तर भारत की ओर आती हैं. पिछले 40 साल में करीब 600 पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ पहुंचे. नवंबर और दिसंबर में आमतौर पर दो बार पश्चिमी विक्षोप आता है. पश्चिमी विक्षोप के कारण 6-7 नवंबर को उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम बदलेगा. अगले 10-15 दिन में मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है. इंडियन ओशन डाइपोल पॉजिटिव फेज में हैं. आने वाले महीनों में IOD का डाउनफॉल देखने को मिलेगा. जनवरी-फरवरी में El Nino का डाउनफॉल शुरू होगा. जबकि अगले 10 के अंदर पश्चिमी विक्षोप की संभावना नहीं है. अगले 10 दिनों में ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जरूर है. इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बादल बने रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी.