Advertisement
पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम, गोबर से तैयार हो रहे दीपावली के सजावटी सामान

पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम, गोबर से तैयार हो रहे दीपावली के सजावटी सामान

दीपावली का त्यौहार आते ही देशभर में रौनक बढ़ जाती है. हर घर में साफ-सफाई, सजावट और दीयों की चमक दिखाई देने लगती है. लेकिन इस बार प्रयागराज की दीपावली कुछ अलग और खास होने जा रही है. यहां के राजरूपपुर की रहने वाली आभा सिंह ने त्योहार को पर्यावरण से जोड़ते हुए एक अनोखी शुरुआत की है. वे शुद्ध गाय के गोबर से दीये, रंगोली, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और सजावट के अन्य सामान बना रही हैं.

Eco Friendly Diwali environmental protection decorative items made from cow dung