पेट्रोल में 25 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण (E-25) को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने साफ किया है कि ऐसा कोई फैसला अभी नहीं लिया गया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल E-25 पर विभिन्न वाहन मॉडलों में वैज्ञानिक परीक्षण जारी हैं और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई नीति बनाई जाएगी. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि E-20 कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित है और पिछले ढाई वर्षों से चरणबद्ध तरीके से देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today