औरैया में इस समय यमुना नदी कहर बरसा रही है. जहां जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. वहीं अजीतमल और औरैया सदर के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. किसानों की हजारों एकड़ फसल जल मग्न हो गई. वही, अजीतमल क्षेत के गोहानी कला और आस्था मई गांव के संपर्क मार्ग टूटे चुके हैं. और नाव के सहारे पहुंच रहे हैं. जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया गया.
Due to rising water level of Yamuna river in Auraiya many villages got flooded
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today