राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध मिठाई घेवर देश ही नहीं बल्कि विश्व में मशहूर है. इस मिठाई को अब तक मैदे से ही बनाया जाता रहा है लेकिन अब मोटे अनाज से भी इसको बनाने की शुरुआत हो चुकी है. लखनऊ में आयोजित ईट राइट मिलेट्स मेले में हिंदुस्तान होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की छात्रा विदुषी मिश्रा ने ज्वार से घेवर को बनाया है. मैदे से बनने वाले घेवर से ज्वार (Jowar Ka Ghewar) से बना हुआ कि वह कहीं ज्यादा स्वादिष्ट और आकर्षक भी है . यहां तक कि इस घेवर को बनाना भी उतना ही आसान है जितना मैदे से.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today